[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जन आक्रोश महाघेराव को लेकर बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जन आक्रोश महाघेराव को लेकर बैठक सम्पन्न

20 को जनआक्रोश महाघेराव में राहटकर, राठौड़ व गहलोत होंगे शामिल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  ज़नआक्रोश यात्रा के तृतीय चरण जन आक्रोश महाघेराव को लेकर भाजपा के विशिष्ट कार्यकर्ताओं की एक बैठक ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में स्थानीय पिरूसिह सर्किल स्थित खाना ख़ज़ाना रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के ज़िला संगठन प्रभारी के डी बाबर थे। ज़िलाध्यक्ष मावंडिया व प्रभारी के डी बाबर ने बैठक में आगामी 20 अप्रेल को राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नाकामी व विफलताओं के ख़िलाफ़ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज़िला कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर ज़िले की सातों विधानसभा से 20 हज़ार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संख्या तय कर विधानसभावार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ सौंपीं गई।

महाघेराव में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत होंगे। इस मौक़े पर सांसद नरेन्द्र कुमार ख़िचड़, सूरजगढ विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभकरण चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमेन्द्र चारण, ज़िला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया,ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राजेन्द्र भाम्भू, शशिला सिगड़ा, सुनील लम्बा, शेरसिह निर्बान, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, ज़िला मंत्री मंजु सैनी, विरपाल सिंह, राजेश कटेवा, राजेश बाबल, कुलदीप कालिपहाड़ी, इन्द्राज सैनी, संजय जांगिड, विकास भालोठिया, भवानी शंकर शर्मा, सुभाष लम्बा, रतन सिंह तंवर, सेवराम गुप्ता , अरुणा सिहाग सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker