[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लिखवा शराब ठेके पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लिखवा शराब ठेके पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अक्षय पंडित व सचिन पर 25-25 हजार का इनाम

पिलानी : ग्राम लिखवा स्थित शराब ठेके पर हुई फायरिंग प्रकरण में पिलानी पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों हिमांशु जाट निवासी नरहड़ और पंकज उर्फ टोनी निवासी इस्माइलपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। घटना 21 नवंबर की है, जब दो बदमाशों ने ठेके पर आकर पिस्टल से फायरिंग की और मालिक से मंथली व हिस्सेदारी की मांग करते हुए धमकी भरा पत्र थमा कर फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर पिलानी, चिड़ावा व साइबर सेल सहित 10 टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी व मानवीय इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों को पिलानी क्षेत्र से दबोच लिया गया।

मुख्य आरोपी अभी फरार, इनाम घोषित

वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अक्षय शर्मा उर्फ अक्षय पंडित (रोहतक) और सचिन मेघवाल (लिखवा) फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी अक्षय पंडित हरियाणा में भी शराब ठेकों पर फायरिंग व रंगदारी वसूली के मामलों में वांछित है तथा गैंग बनाकर क्षेत्र में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इनामी आरोपियों को शरण या सहायता देने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77