[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में फुटपाथ पर साधु का शव मिला:पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया, ठंड से मौत की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में फुटपाथ पर साधु का शव मिला:पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया, ठंड से मौत की आशंका

रतनगढ़ में फुटपाथ पर साधु का शव मिला:पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया, ठंड से मौत की आशंका

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

रतनगढ़ : रतनगढ़ में शुक्रवार को स्टेशन सड़क मार्ग पर रैन बसेरा के सामने फुटपाथ पर एक साधु का शव मिला। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने करीब 45 वर्षीय साधु के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक साधु शहर में स्टेशन के आसपास फुटपाथ पर ही निवास करता था। प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण अत्यधिक ठंड माना जा रहा है। पुलिस ने साधु की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22