सरदारशहर में करोड़ों के विकास कार्यों का लोनकार्पण:तीसरे चरण में चल रहे विकास कार्य, मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने संविधान की शपथ भी ली
सरदारशहर में करोड़ों के विकास कार्यों का लोनकार्पण:तीसरे चरण में चल रहे विकास कार्य, मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने संविधान की शपथ भी ली
सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य और प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई।
तीसरे चरण में नैणासर, उड़सर, ढाणी पांचेरा, कानड़वास, आसपालसर और भोजरासर सहित कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरे किए गए। इन कार्यों में अटल सेवा केंद्र, नव-निर्मित पंचायत भवन, विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, खरंजा निर्माण, ट्यूबवेल, चारदीवारी, कमरो वाला बरामदा और पुस्तकालय निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।इससे पहले पंचायत समिति द्वारा विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रधान निर्मला राजपुरोहित के माध्यम से लगभग 41 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण पहले और दूसरे चरण में किया जा चुका है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित और जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, पूर्व प्रधान भैरोसिंह राजपुरोहित, सरपंच राजेंद्र सिंह छाजूसर सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संबोधन दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, सरपंच रतिराम डूडी, सरपंच गुड्डी देवी, सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सारण, यूनुस खां सहित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971330


