[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में कार-बाइक भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल:जिला अस्पताल रेफर, काकोड़ा मोड़ पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में कार-बाइक भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल:जिला अस्पताल रेफर, काकोड़ा मोड़ पर हुआ हादसा

सूरजगढ़ में कार-बाइक भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल:जिला अस्पताल रेफर, काकोड़ा मोड़ पर हुआ हादसा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे ने फिर से रोड सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुहाना रोड स्थित काकोड़ा मोड़ पर स्विफ्ट कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में काकोड़ा निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र डूंगरमल और 16 वर्षीय रिंकू पुत्र बजरंगलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीवन ज्योति रक्षा समिति ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे काकोड़ा से सूरजगढ़ की ओर आ रहे बाइक सवारों की स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत में संजय और रिंकू सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को व जीवन ज्योति रक्षा समिति को सूचना दी और घायलों अस्पताल पहुंचाया गया।

जीवन ज्योति रक्षा समिति के संचालक अशोक जांगिड़ ने बताया कि सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया। एक घायल को सरकारी 108 एम्बुलेंस और दूसरे को समिति की एम्बुलेंस से उपचार के लिए रवाना किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार तेज गति में वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने वाहन और हादसे के कारणों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77