[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांतारामगढ़ में अटल पथ का निर्माण शुरू:जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ: क्षतिग्रस्त सड़क से मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांतारामगढ़ में अटल पथ का निर्माण शुरू:जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ: क्षतिग्रस्त सड़क से मिलेगी राहत

दांतारामगढ़ में अटल पथ का निर्माण शुरू:जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ: क्षतिग्रस्त सड़क से मिलेगी राहत

दांतारामगढ़ : कस्बे में अटल पथ का निर्माण बुधवार को शुरू हो गया। भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत ने अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जेसीबी मशीन का तिलकार्जन, माल्यार्पण और नारियल फोड़कर सीमेंटेड सड़क निर्माण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सरपंच प्रभु सिंह शेखावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश चेजारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, दांता नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष कैलाश रावोरिया, पूर्व प्रधान अशोक जाखड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, पूर्व उपसरपंच राधेश्याम भाटी, ताराचंद कुमावत, समिति अध्यक्ष हनुमान गढ़वाल, उपाध्यक्ष चांदमल कुमावत, जीण माता मंडल अध्यक्ष कैलाश कुमावत, महेश काला और सागरमल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गौरतलब है कि दांतारामगढ़ के निवासी पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशान थे। अटल पथ के तहत यह सड़क दांतारामगढ़ बाईपास से मुख्य बाजार खेतान सर्किल तक और बस स्टैंड से नदी तक बनाई जाएगी।

यह सड़क 5.5 मीटर चौड़ी होगी, जिसके साथ एक-एक मीटर चौड़े साइड ब्लॉक और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। नदी में पाइप लगाकर सड़क को समतल किया जाएगा। इस अटल पथ के निर्माण से कस्बेवासियों की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62