[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के सवाई बड़ी में किसान सभा:इफको की ओर से किसानों को दी जानकारी, खेती की नई तकनीक सिखाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के सवाई बड़ी में किसान सभा:इफको की ओर से किसानों को दी जानकारी, खेती की नई तकनीक सिखाईं

सरदारशहर के सवाई बड़ी में किसान सभा:इफको की ओर से किसानों को दी जानकारी, खेती की नई तकनीक सिखाईं

सरदारशहर : सरदारशहर के सवाई बड़ी में इफको जैव उर्वरक अभियान के तहत बुधवार को एक किसान सभा का आयोजन किया गया।सवाई बड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

सभा में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैव उर्वरकों के महत्व और उनके सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मेन्योर पिट भराई का सजीव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे किसानों को खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके सीखने को मिले।

इफको चूरू के प्रतिनिधि अजय कुमार जाखड़ ने किसानों को संबोधित करते हुए इफको के जैव उर्वरकों की विशेषताओं, उनके उपयोग की विधि और फसलों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने सलाह दी कि सभी फसलों की बुआई से पहले इफको नैनो डीएपी (5-10 एमएल) और तरल कंसोर्टिया (5 एमएल प्रति किलो बीज) से बीजोपचार करने से अंकुरण तेज होता है, फुटान बेहतर होती है और फसलों की शुरुआती बढ़वार मजबूत होती है।

जाखड़ ने यह भी बताया कि दानेदार डीएपी और यूरिया की तुलना में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का उपयोग अधिक प्रभावी है। सिंचाई के 15-20 दिन बाद दानेदार यूरिया की जगह नैनो यूरिया प्लस (4-5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर) का स्प्रे करने से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया प्लस के उपयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य सुधरता है, पानी की गुणवत्ता सुरक्षित रहती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। इसकी उपयोग दक्षता 90-95 है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77