धोद में किसान की कुएं में गिरने से मौत:खेत में काम करते समय हुआ हादसा, रेस्क्यू टीम ने शव निकाला
धोद में किसान की कुएं में गिरने से मौत:खेत में काम करते समय हुआ हादसा, रेस्क्यू टीम ने शव निकाला
धोद : धोद थानाक्षेत्र के कासली गांव में मंगलवार 25 नबंवर शाम एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 40 वर्षीय महेंद्र नागा पुत्र पन्नाराम अपने खेत में कृषि कार्य करते समय पैर फिसलने से कुएं में जा गिरे।:
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने धोद पुलिस और सिविल डिफेंस टीम को सूचित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिविल डिफेंस टीम और धोद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
कई प्रयासों के बाद किसान को कुएं से बाहर निकाला जा सका। महेंद्र को तत्काल सीकर के कल्याण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतक किसान महेंद्र के दो बेटे हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह और धोद थानाधिकारी अमर सिंह सहित पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971477

