विदेश भागने के बाद भी नहीं बच सका जानलेवा आरोपी:बगड़ पुलिस की दबिश ने आरोपी को भारत लौटने पर किया मजबूर, माखर से गिरफ्तार
विदेश भागने के बाद भी नहीं बच सका जानलेवा आरोपी:बगड़ पुलिस की दबिश ने आरोपी को भारत लौटने पर किया मजबूर, माखर से गिरफ्तार
बगड़ : पुलिस थाना बगड़ क्षेत्र में तीन महीने पहले एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया है। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद विदेश भाग चुके आरोपी आदिल (22) पुत्र मकसूद खान निवासी माखर को बगड़ पुलिस ने अपनी लगातार निगरानी और दबाव की रणनीति से भारत लौटने पर मजबूर कर दिया।
आरोपी के वापस आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव माखर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकूनुमा धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।
वारदात के बाद आरोपी हो गया था विदेश फरार
यह घटना करीब तीन महीने पहले 20 अगस्त 2025 की रात को हुई थी। परिवादी मोहम्मद इस्लाम ने 21 अगस्त को बगड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 9 बजे जब उनका बेटा मोहम्मद इरफान नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पानी टंकी के पास घात लगाकर बैठे आदिल ने चाकूनुमा हथियार से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी आदिल गांव से फरार हो गया और कुछ ही दिनों में वह गुपचुप तरीके से विदेश भाग गया, जिससे उसकी गिरफ्तारी लंबे समय तक अटकी रही और पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई थी।
पुलिस की ‘प्रेशर टैक्टिस’ हुई सफल
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी हरजिंद्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने आरोपी के परिवार, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबाव बनाए रखा और निगरानी शुरू कर दी पुलिस के दबाव और निरंतर संपर्क के कारण आरोपी आदिल विदेश से गुपचुप तरीके से भारत लौट आया।
माखर गांव से हुई गिरफ्तारी, चाकू बरामद
जैसे ही स्थानीय पुलिस को आरोपी के वापस आने की गुप्त सूचना मिली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी लोकेशन की पुष्टि की और उसे उसके गांव माखर (वार्ड 11) से धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वह धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था। हथियार को अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035303


