10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार : घर में घुसकर कार तोड़ी, डीजे सिस्टम खुर्द-बुर्द करने का मामला
5 हजार का ईनामी था आरोपी अनिल कुमार, दो आरोपी 10 हजार का ईनामी झब्बर सिंह और 5 हजार का ईनामी नरेन्द्र सिंह पहले हो चुके है गिरफ्तार
खेतड़ी नगर : दस माह पूर्व थाना क्षेत्र के चरणसिंह नगर में घर में घुस कर कार में तोड़ फोड़ करने व डीजे सिस्टम खुर्द-बुर्द करने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रूपए के ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बीस जनवरी 2025 को चरण सिंह नगर तन नगंलिसलेदिसिंह निवासी भवानी सिंह पुत्र राजुराम जाट ने आरोपी नरेन्द्र पुत्र सुरेश कुमार द्वारा उसकी अपनी पिक-अप गाडी पर लगे डाले व डीजे सीस्टम को खुर्द-बुर्द करने तथा आरोपी से डीजे वापिस देने की कहने पर आरोपी नरेन्द्र पुत्र सुरेश कुमार एवं उसके साथियों जेपी पुत्र पाबुदान सिह, अनिल पुत्र सुभाष दादरवाल द्वारा रात्री के समय घर में घुसकर मैन गेट में तोडफोड करने मौके पर खडी कार के शीशे तोडने एवं जान से मारने की धमकी देकर फरार होने का मामला दर्ज करवाया था।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मामले को गंभिरता से लेते हुए देवेन्द्र सिंह राजावत एएसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ईलाका थाना व गैर ईलाका थाना के विभिन्न स्थानों पर आरोपी का लगातार पीछा करते हुए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी को गिरफ्तार करने पर 5000 रूपये ईनाम की घोषणा की गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मुखबीर के जरीए सूचना मिली कीअंजी की ढाणी तन चरण सिंह नगर निवासी आरोपी अनिल कुमार पुत्र सुभाषचंद दादरवाल नंगली सलेदी सिंह आया हुआ है।
सूचना पर मौके पर पहुंच कर टीम ने दबीस देकर नंगली सलेदी सिंह से दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात में शामिल होना बताया। जिसके पश्चात आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में 24 मार्च 2025 को 10000 रूपये का ईनामी आरोपी नंगली सलेदी सिंह निवासी झब्बर सिंह ऊर्फ जेपी पुत्र पाबुदानसिंह राजपूत, 15 अगस्त 2025 को 5000 रूपये का ईनामी आरोपी चरण सिंह नगर तन नंगली सलेदी सिंह निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया जा चुका है। टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एचसी राजेश, कांस्टेबल मनीष, विकास कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035636
