वार्ड 38 में बोरवेल शिफ्टिंग पर महिलाओं का प्रदर्शन:खाली प्लॉटिंग में ट्यूबवेल लगाने का विरोध, कल एसडीएम से मिलेंगे
वार्ड 38 में बोरवेल शिफ्टिंग पर महिलाओं का प्रदर्शन:खाली प्लॉटिंग में ट्यूबवेल लगाने का विरोध, कल एसडीएम से मिलेंगे
चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड 38 में पेयजल संकट को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। निवासियों का आरोप है कि स्वीकृत बोरवेल को एक निजी प्रॉपर्टी डीलर ने अपने प्लॉटिंग के फायदे के लिए आबादी क्षेत्र से हटाकर खाली प्लॉटिंग एरिया में बनवाया है, जहां कोई बस्ती नहीं है। इसके चलते वार्ड की जनता गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही है।
सोमवार शाम को धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर चर्चा के बाद सभी ने गुरुवार को एसडीएम से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। धरनार्थियों ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें बोरवेल स्थानांतरण की उच्च स्तरीय जांच शामिल है। साथ ही, बोरवेल को तत्काल स्वीकृत स्थान पर स्थापित करने और संबंधित अधिकारियों व व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। नागरिकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा।
सोमवार को धरने में मंगेश भगत, विजेंद्र कुमावत, सुरेश बरवड़, पुरुषोत्तम भगत, मुकेश कुमावत, दीपक चेजारा, विशाल वर्मा, संदीप कुमावत, अंकित बाड़ेटीयां, प्रदीप बाडेटीया, गोदावरी, संतोष, सावित्री, लीलादेवी, मंजू, सुमन, साभो, कृष्ना, चंपादेवी, राजबाला, रेखादेवी, सुलोचना और विमला सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035965
