[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू:1494 बूथ बनाए, 3.24 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू:1494 बूथ बनाए, 3.24 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

चूरू में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू:1494 बूथ बनाए, 3.24 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

चूरू : चूरू जिले में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ रविवार को मातृ शिशु अस्पताल में किया गया। विधायक हरलाल सहारण, आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, बीसीएमएचओ डॉ. जगदीश भाटी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने बताया कि जिले में 1494 बूथों पर आज पोलियोरोधी दवा पिलाई जा रही है। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 3,24,789 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डॉ. गौरी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सैकड़ों टीमें गठित की गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी।आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि रविवार को बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, जबकि अगले दो दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को खुराक देंगी जो बूथ तक नहीं पहुंच पाए।

अभियान में घुमंतू समुदायों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए गाड़िया लोहार, पत्थर काटने वाले मजदूर, गृह निर्माण श्रमिक और ईंट भट्टों पर काम करने वाले परिवारों के बच्चों को भी विशेष रूप से पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

इस दौरान हेमराज शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप चौधरी, सुभाष राजपुरोहित, पुष्पा माली, सरिता भाकर, मंजू और सांवरमल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62