[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरारका राजकीय महाविद्यालय में “नई किरण” नशा मुक्ति अभियान कि कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोरारका राजकीय महाविद्यालय में “नई किरण” नशा मुक्ति अभियान कि कार्यशाला आयोजित

युवाओं ने लिया नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं में शनिवार को नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता राजन चौधरी ने नशा मुक्त भारत निर्माण विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि नई किरण अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू, ड्रग्स एवं अन्य नशों से दूर रखकर समाज में स्वस्थ व सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, उसके सामाजिक-आर्थिक परिणाम तथा नशे से छुटकारा पाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। चौधरी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास नशे की चपेट में आए लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर ने कहा कि अक्सर नशे की शुरुआत युवावस्था में होती है, जो बाद में लत का रूप लेकर भविष्य और करियर दोनों को नष्ट कर देती है। उन्होंने छात्रों से नशे के खिलाफ जागरूक दूत बनने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रोफेसर यशपाल ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी और आत्मनियंत्रण एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह न्यौला ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई एवं कहा कि महाविद्यालय परिसर को पूरी तरह नशामुक्त एवं स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति कॉलेज संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर रतन सिंह पायल ने किया। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ, एनएसएस, एनसीसी इकाइयों के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22