रवीना चौधरी ने पलसाना नगरपालिका ईओ का कार्यभार संभाला:स्थाई नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद
रवीना चौधरी ने पलसाना नगरपालिका ईओ का कार्यभार संभाला:स्थाई नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद
रानौली : पलसाना नगर पालिका को स्थायी अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गया है। राज्य सरकार के आदेश पर रवीना चौधरी को पलसाना नगरपालिका में ईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को अब नियमित प्रशासनिक व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।
पदभार संभालने के बाद ईओ रवीना चौधरी ने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली और कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और तत्परता से करने का आश्वासन दिया।
इससे पहले, खंडेला पालिका के अधिशासी अधिकारी रघुवीर वर्मा पलसाना का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। रवीना चौधरी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कस्बेवासियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह शेखावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजपाल सिंह बिजारणियां, नरेश कुमावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1969877


