अलसीसर पंचायत समिति: बासड़ी बनी नई ग्राम पंचायत:सात ग्राम पंचायतों की सीमाओं में हुआ बदलाव
अलसीसर पंचायत समिति: बासड़ी बनी नई ग्राम पंचायत:सात ग्राम पंचायतों की सीमाओं में हुआ बदलाव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की है। इसी क्रम में, अलसीसर पंचायत समिति की सीमाओं में बदलाव करते हुए बासड़ी को एक नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया है। इस पुनर्गठन के परिणामस्वरूप अलसीसर पंचायत समिति की कुल सात ग्राम पंचायतों की सीमाओं में परिवर्तन हुआ है। नई पंचायत के गठन से स्थानीय राजनीति पर भी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि सरपंच, उप-सरपंच और वार्ड पंचों के पदों की संख्या में वृद्धि होगी।
पंचायतों का गठन-सीमांकन
| क्रम | ग्राम पंचायत | गांव/ढाणियां |
| 1 | रामपुरा | रामपुरा, मरोदा, कायमपुरा |
| 2 | सोनासर | सोनासर, अशोक नगर, पीपल का बास, इन्द्रपुरा |
| 3 | हमीरी कला | हमीरी कला, ब्राहमणो की ढाणी, ईशरपुरा, हमीरी खुर्द, गोपालपुरा |
| 4 | कांट | कांट, आंनदपुरा, भगवतपुरा, बीदासर |
| 5 | चंदवा | चंदवा, भामु का बास, खीदरसर |
| 6 | कोदेसर | कोदेसर, नाथासर, भुतिया का बास, शुरो का बास |
| 7 | बासड़ी | बासड़ी, राहड़ो का बास, शोभा का वास |
आगामी पंचायत चुनाव इन्हीं पुनर्गठित पंचायतों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971117


