उदयपुरवाटी में 12 नई ग्राम पंचायतें गठित:पंचायत समिति क्षेत्र में अब कुल 55 पंचायतें हुईं, पहले 44 थी संख्या
उदयपुरवाटी में 12 नई ग्राम पंचायतें गठित:पंचायत समिति क्षेत्र में अब कुल 55 पंचायतें हुईं, पहले 44 थी संख्या
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पंचायत समिति क्षेत्र में 12 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत एवं पंचायती राज विभाग द्वारा हाल ही में जारी सूची के अनुसार, अब इस पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गई है। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगाराम द्वारा जारी अधिसूचना में इन नवगठित पंचायतों का विवरण दिया गया है। यह कदम प्रशासनिक सुविधा और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, ग्राम पंचायत छापोली के राजस्व गांव सोकड़ाला और कृष्णनगर को मिलाकर नई पंचायत सोकड़ाला बनाई गई है। इसी तरह, ग्राम पंचायत मणकसास के राजस्व गांव खोह को भी नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है। ग्राम पंचायत पचलंगी को विभाजित कर तीन नई पंचायतें बनाई गई हैं। इनमें पचलंगी के राजस्व गांव झड़ाया नगर को नई पंचायत, तथा तेजाजी नगर और कूड़ियों की ढाणी को मिलाकर तेजाजी नगर नई पंचायत शामिल है।
अन्य नवगठित पंचायतों में ग्राम पंचायत नांगल के राजस्व गांव कोट, और ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के राजस्व गांव धोलाखेड़ा व झाड़ूहाला को मिलाकर धोलाखेड़ा शामिल हैं। ग्राम पंचायत मैनपुरा के राजस्व गांव गढ़लाकला और हीरवाना को मिलाकर गढ़ला कला, जबकि ग्राम पंचायत केड के राजस्व गांव कीरपुरा और खटकड़ को मिलाकर कीरपुरा नई पंचायत बनी है।
भाटीवाड़ के राजस्व गांव बास बिसना, हेमंतपुरा और बसंतपुरा को मिलाकर बास बिसना नई पंचायत गठित की गई है। इसी प्रकार, बामलास के राजस्व गांव महलां की ढाणी और नीमकी ढाणी को मिलाकर महलां की ढाणी नई पंचायत बनी है। ग्राम पंचायत सीगनोर के राजस्व गांव मझाऊ और ढाणी मझाऊ को मिलाकर मझाऊ नई पंचायत गठित हुई है। अंत में, ग्राम पंचायत शीथल के राजस्व गांव केशरीपुरा, सैनीपुरा, रामनगर और रामलालपुरा को मिलाकर केशरीपुरा नई पंचायत बनाई गई है।
ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर हुई 55
उदयपुरवाटी पंचायत समिति में पहले ग्राम पंचायतों की संख्या 44 थी। उसके बाद गुढ़ागौडज़ी व गुड़ापौंख को नई नगर पालिका गठित करने पर तीन ग्राम पंचायतें कम होने से ग्राम पंचायतों की संख्या 41 हो गई थी। प्रदेश सरकार ने गुढ़ागौड़जी व गुड़ापौंख नगर पालिका को समाप्त करने पर ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर वापस 44 हो गई। उसके बाद नगर पालिका परिसीमन में ग्राम पंचायत इंद्रपुरा को उदयपुरवाटी नगर पालिका में शामिल करने से ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 43 रह गई थी। हाल ही में 12 नई ग्राम पंचायतें नई गठित करने से संख्या बढ़कर 55 हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1971106


