[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला को बंधक बनाकर 25 लाख के गहने-नकदी लूटी:हथियारों के साथ आए नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर महिला को कमरे में बंद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला को बंधक बनाकर 25 लाख के गहने-नकदी लूटी:हथियारों के साथ आए नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर महिला को कमरे में बंद किया

महिला को बंधक बनाकर 25 लाख के गहने-नकदी लूटी:हथियारों के साथ आए नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर महिला को कमरे में बंद किया

चूरू : चूरू में महिला को बंधक बनाकर 20-25 लाख के गहने और नकदी लूट ली। महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने महिला से मारपीट की। घर पर रखे करीब 20 तोला सोने के गहने और 1.65 लाख की नकदी ले गए। मामला जिले के सादलुपुर कस्बे के बैरासर गुमाना गांव में मंगलवार रात का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है।

बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। खिड़की से देखने पर आरोपी कमरे से चोरी करते हुए दिखाई दिए।
बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। खिड़की से देखने पर आरोपी कमरे से चोरी करते हुए दिखाई दिए।

बंदूक लेकर पहुंचे बदमाश, कमरे में बंद किया

महिला संतोष (50) पत्नी ताराचंद ने बताया- घटना के समय वो घर पर अकेली थी। उसके पति ताराचंद सोने के लिए दूसरे बेटे के घर पर गए हुए थे। रात करीब 12-1 बजे अचानक बाहरे के दरवाजे का ताला टूटने की आवाज सुनाई दी। देखा तो 5-7 लोग कमरे का ताला तोड़ रहे थे। मैंने शोर मचाया तो उसमें से दो लोग हाथों में बंदूक लिए हुए मेरे पास आकर खड़े हो गए और चुप करने लगे। बोलने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट की संतोष को कमरे में बंद कर दिया।

बदमाशों ने 20 तोला सोना और 1.65 लाख नकदी चोरी कर ले गए।
बदमाशों ने 20 तोला सोना और 1.65 लाख नकदी चोरी कर ले गए।

महिला ने बताया कि कुछ देर बाद वो खिड़की से निकलकर बाहर आई तो चार लोग कमरे के अंदर चोरी कर रहे थे। दो लोग अंदर गेट पर खड़े थे। वहीं, दो लोग बाहर वाले गेट पर खड़े थे। सभी नकाबपोश थे और सभी के हाथों में हथियार थे। खिड़की के पास देखते ही बदमाश वापस घसीटते हुए कमरे में ले गए और मारपीट की।

गहने और 1.65 लाख नकदी ले गए

संतोष ने बताया- उसके देवर की दो लड़कियों की शादी 8 नवंबर की थी। जिनका 1.30 लाख का कन्यादान, करीब 20 तोला सोने के गहने और 35000 अन्य नकद घर में रखे हुए थे, जो सभी चोरी करके ले गए। घटना लेकर थाना अधिकारी राजेश सिहाग बताया कि घटना का मौका निरीक्षण कर लिया है। जिसको लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की मांग की।
बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की मांग की।

Related Articles