[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में गोचर भूमि अतिक्रमण पर ज्ञापन सौंपा:सरपंच सहित ग्रामीणों ने लगाए आरोप, प्रशासन ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में गोचर भूमि अतिक्रमण पर ज्ञापन सौंपा:सरपंच सहित ग्रामीणों ने लगाए आरोप, प्रशासन ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

पाटन में गोचर भूमि अतिक्रमण पर ज्ञापन सौंपा:सरपंच सहित ग्रामीणों ने लगाए आरोप, प्रशासन ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

पाटन : पाटन क्षेत्र के मीणा की नांगल के ग्रामीणों ने गोचर और श्मशान भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण, ब्लास्टिंग, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और पेड़ों की कटाई के खिलाफ शनिवार को सहायक जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने इन गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत दलपतपुरा सरपंच बलराम गुर्जर लालचंद यादव, मुकेश कुमार, प्रमोद, बलवंत, सुभाष और फूलचंद सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि दलपतपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण और सत्यनारायण पुत्र हरीराम गुर्जर द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध रूप से रास्ता निकाला जा रहा है। उन्होंने श्मशान भूमि में ब्लास्टिंग करवाने, टीन शेड तोड़ने और पहले लगाए गए पेड़ों को उखाड़ने जैसे गैरकानूनी कार्यों का आरोप लगाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमकाथाना के उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव ने संबंधित विभाग को ज्ञापन की प्रतियां भेजी हैं। उन्होंने 7 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट और आवश्यक कार्रवाई प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin