सुजानगढ़ कॉलेज में बिरसा मुंडा जयंती पर संगोष्ठी:एबीवीपी ने जनजातीय नायक के जीवन पर चर्चा की
सुजानगढ़ कॉलेज में बिरसा मुंडा जयंती पर संगोष्ठी:एबीवीपी ने जनजातीय नायक के जीवन पर चर्चा की
सुजानगढ़ : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शनिवार को सुजला राजकीय कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकारिणी द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन शुरू करते हुए इकाई अध्यक्ष बच्चन सिंह जोधा के साथ जिला संगठन मंत्री सुनील, प्रो. प्रमोद पारीक व त्रिवेणी कंवर ने दीप प्रज्वलित किया। प्रो.पारीक ने अपने वक्तव्य में जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार बेजोड़ योगदान बताते हुए आधुनिक समाज में आदिवासी अधिकारों, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।
मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री सुनील ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के प्रबल वाहक थे। उनके आंदोलन ने देश की आज़ादी की नींव मजबूत की। संगोष्ठी के अंत में उपस्थित अतिथियों ने यह संकल्प लिया कि बिरसा मुंडा के त्याग, नेतृत्व और संघर्ष की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया जाएगा। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930433

