[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने संभाली पंचायत की कमान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने संभाली पंचायत की कमान

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने संभाली पंचायत की कमान

सीकर : बाल अधिकारिता विभाग सीकर के सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा गाम पंचायत श्यामपुरा, धोद में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइ सीकर जिला समन्वयक राहुल दानोदिया ने बताया गाम पंचायत श्यामपुरा को बाल हितेषी गाम पंचायत बनाई गई पंचायत सभा की बैठक में भागीदारी लेने वाले सरपंच, उपसरपंच, गामसेवक, वार्डपंच, के किरदार बच्चों ने निभाए और बच्चों ने शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ, पोषण, सुविधांए से संबधित मुद्दों पर ग्गाम सभा बैठक में बाल संवाद किया गया।

बच्चों के साथ बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यकम किया गया, जिसमें बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से अवगत करवाया गया। बाल विवाह दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एंव प्रतिषेध अधिनियम 2006 में जानकारी दी गई एवं बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। बाल विवाह में शामिल होने वाले हलवाई, पड़ित. फोटोग्राफर, बाराती, टेंटवाला, डी. जे. वाला एवं बाल विवाह में भागीदारी लेने वाले सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 में 2 साल की सजा का प्रावधान है, अगर कही पर भी बाल विवाह होता दिखाई दे तो इसकी सुचना तुरंत जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देवें।

बाल विवाह सुचना देने वालों की पहचान उजागर नही की जाती है और स्कूल के बच्चो को ‘लैगिंक अपराधो से बच्चो का संरक्षण अधिनियम 2012 व गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा बच्चों के प्रति स्नेह व्यक्त किया व राजकीय विद्यालय के प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ ने गाँव मे बाल विवाह नही होने की शपथ दिलवाई गई।स कार्यकम में उपस्थित ग्राम पंचायत के संरपच निर्मला देवी, प्रतिनिधी रघुनाथ, कनिष्ट लिपिक शारदा देवी, स्कुल प्रिंसिपल भंवरी और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77