[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवट समिति ने विधायक और प्रशासन को ज्ञापन दिया:वांछित कार्रवाई में देरी होने पर अवमानना याचिका दायर होगी, कहा- संघर्ष किया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कांवटटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांवट समिति ने विधायक और प्रशासन को ज्ञापन दिया:वांछित कार्रवाई में देरी होने पर अवमानना याचिका दायर होगी, कहा- संघर्ष किया जाएगा

कांवट समिति ने विधायक और प्रशासन को ज्ञापन दिया:वांछित कार्रवाई में देरी होने पर अवमानना याचिका दायर होगी, कहा- संघर्ष किया जाएगा

कांवट : कांवट में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का डेलिगेशन अध्यक्ष सुन्दरलाल जाट के नेतृत्व में खंडेला विधायक सुभाष मील,अतिरिक्त कलेक्टर रतनलाल स्वामी,उपखण्ड अधिकार ज्योत्सना खेड़ा, तहसीलदार अमीलाल मीना तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखिल भास्कर से मिलकर ज्ञापन दिए और न्यायपूर्ण विकास के लिए विस्तार से बात की।

संघर्ष समिति के कोऑर्डिनेटर बाबूलाल कांवट ने बताया कि संघर्ष समिति ने सक्षम जनप्रतिनिधि और प्रशासन के सक्षम अधिकारियों से अतिक्रमण में भेदभाव को दूर कराने, सार्वजनिक निर्माण विभाग रोड़ सीमा को चिह्नित करके पत्थरगढ़ी कराने, सेंट्रल रोड़ फंड स्वीकृत कराकर कांवट से गुजरने वाले स्टेट हाईवे संख्या 13 तथा 83 की तीनों सैडको के पुनर्निर्माण के साथ ही जल निकासी नालों, डिवाइडर तथा दो मिनी पुलिया के निर्माण कराने की मांग उठाई।

खंडेला विधायक और सभी अधिकारियों ने संघर्ष समिति को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संघर्ष समिति प्रवक्ता रामावतार सैनी ने बताया कि ज्ञापन में प्रशासन को साफ़ शब्दों मे चेताया है कि वांछित कार्रवाई में विलम्ब होने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष अवमानना याचिका दायर की जाएगी। उपाध्यक्ष छाजू राम सैनी ने बताया कि राजस्थान रोडवेज बसों का कांवट के अंदर से संचालन कराने की मांग पर विधायक ने कहा कि अतिक्रमण का मलबा उठने और रोड़ निर्माण से पहले रोडवेज प्रशासन को कहना न्यायसंगत नहीं है।

संघर्ष समिति अध्यक्ष सुंदरलाल जाट ने कहा कि डेलिगेशन जल्द ही दूसरे जनप्रतिनिधियों और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करके कांवट की बदहाली से अवगत कराएगा साथ ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर संघर्ष किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष सुभाष सैन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष सैनी तथा रामनारायण सैनी भी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77