कांग्रेस और उपनिवेशवाद ने भारत को बाजार बना दिया:भाजपा राष्ट्रीय सचिव अल्का ने कहा- पहले सोने की चिड़िया था, कोरोना ने बताया यहां कितनी क्षमताएं
कांग्रेस और उपनिवेशवाद ने भारत को बाजार बना दिया:भाजपा राष्ट्रीय सचिव अल्का ने कहा- पहले सोने की चिड़िया था, कोरोना ने बताया यहां कितनी क्षमताएं
सीकर : बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने कहा- भारत पहले सोने की चिड़िया हुआ करता था लेकिन कांग्रेस और उपनिवेशवाद ने इसे बाजार बनाकर रख दिया। भारत प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। भारत विभिन्नताओं में एकता लिए हुए है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का कार्यक्रम जब भाजपा ने किया, तब भी देखा कि हर जिले और प्रदेश में कुछ न कुछ विशेषताएं हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना में पता चल गया कि भारत में कितनी क्षमताएं हैं। सीकर के BJP कार्यालय में रविवार को आईं राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में यह कहा। यहां उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला सम्मेलन में शिरकत की।

आज हम अंतरिक्ष तक पहुंच चुके, रक्षा क्षेत्र में आगे
राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने कहा- हमारे यहां के कामगार सक्षम हैं। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन उनको संबल देने की कमी थी। जो अब मोदी सरकार पूरी कर रही है। कोरोना ने बता दिया कि भारत में क्षमताएं हैं। आज हम अंतरिक्ष तक पहुंच चुके हैं। रक्षा क्षेत्र में आज हम आगे हो चुके हैं।
पहले जो भारत सोने की चिड़िया थी, हम वापस उस स्तर तक पहुंच सकते हैं। भारत के लोगों में वह प्रतिभा है। जरूरत है उन्हें उजागर करने की। देश में चाइनीज प्रोडक्ट्स की बिक्री की बात पर उन्होंने कहा कि जब देश में चीनी प्रोडक्ट्स की जगह स्वदेशी वस्तुएं ले लेंगी तो उन चीनी प्रोडक्ट्स का मार्केट ही खत्म हो जाएगा। स्वदेशी और चीनी दोनों प्रोडक्ट में क्वालिटी का बहुत ज्यादा फर्क है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1921045


