[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 नवंबर से नेछवा में शुरू होगा श्री दयानाथ जी महाराज आश्रम का शुभारंभ महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

10 नवंबर से नेछवा में शुरू होगा श्री दयानाथ जी महाराज आश्रम का शुभारंभ महोत्सव

प्राण प्रतिष्ठा,भागवत कथा, कलश यात्रा,भजन संध्या और भंडारे जैसे दिव्य कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूर्ण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रवि शर्मा

नेछवा : कस्बे के करंट बालाजी मंदिर परिसर स्थित श्री श्री 1008 दयानाथ जी महाराज आश्रम (नेछवा धाम) में 10 नवंबर से आरंभ होने वाले शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन श्री श्री 108 महंत योगी पंचमनाथ जी महाराज (पीठाधीश्वर श्री सागरनाथ जी आश्रम, बोदलासी) के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

महोत्सव का शुभारंभ 10 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसके पश्चात मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कथाश्रवण गया तीर्थ के वैंकटेशप्रपन्नाचार्य महाराज व्यासपीठ से करवाएंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को कथा समापन के पश्चात रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भक्ति रस की प्रस्तुति दी जाएगी। 17 नवंबर को संत प्रवचन एवं विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

इससे पूर्व आश्रम परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कस्बे के लोग इसे नेछवा धाम की आध्यात्मिक पहचान को नया आयाम देने वाला ऐतिहासिक अवसर बता रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22