[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे मातरम @150 के तहत झुंझुनूं में बाईक रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वंदे मातरम @150 के तहत झुंझुनूं में बाईक रैली

कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने गाड़ी छोड़ खुद चलाई स्कूटी, शहीद स्मारक तक 4 किमी किया सफर

झुंझुनूं : ‘वंदे मातरम @150’ अभियान के तहत रविवार को झुंझुनूं में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने न केवल बाइक-स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई, बल्कि खुद भी स्कूटी चलाकर रैली में शामिल हुए। उन्होंने मोतीलाल स्टेडियम से शहीद स्मारक तक लगभग 4 किलोमीटर का सफर तय किया।

कलेक्टर ने किया नियमों का पालन, दिया संदेश

रैली के दौरान कलेक्टर डॉ. गर्ग ने हेलमेट पहनकर और सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए युवाओं को “सड़क सुरक्षा और अनुशासन” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ देशभक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकता का भी उदाहरण है।

शहीद स्मारक पर हुआ समापन

रैली का समापन शहीद स्मारक पर हुआ, जहां पर सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने शहीदों की वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान किया गया। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, जिला संयोजक वीरपालसिंह शेखावत, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77