[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ अस्पताल में जनरल फिजिशियन का अभाव:डेंगू मरीज परेशान, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी एक साल से रिक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ अस्पताल में जनरल फिजिशियन का अभाव:डेंगू मरीज परेशान, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी एक साल से रिक्त

राजगढ़ अस्पताल में जनरल फिजिशियन का अभाव:डेंगू मरीज परेशान, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी एक साल से रिक्त

राजगढ़ : राजगढ़ उप जिला अस्पताल में जनरल फिजिशियन की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से डेंगू के मरीज उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। अस्पताल के एकमात्र जनरल फिजिशियन डॉ. सोमवीर चोपड़ा की चूरू मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्ति के बाद से ये पद लगभग पंद्रह दिनों से रिक्त है। सरकार द्वारा अब तक नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है।

राजगढ़ उप जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण सामान्य बीमारियों का भी उचित उपचार नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा शाखा राजगढ़ के अध्यक्ष प्रीतम कुमार शर्मा (एडवोकेट) ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने अस्पताल में जनरल फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति की अपील की है।

अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी लगभग एक वर्ष से रिक्त पड़ा है। इसके परिणामस्वरूप, सामान्य प्रसव के मामलों को भी अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में अस्पताल को सुसज्जित और सुविधायुक्त बताया जाता है, लेकिन वास्तविकता में मरीजों को मूलभूत चिकित्सीय सेवाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77