[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कलेक्टर ने हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट का दौरा किया:अधिकारियों के काम को सराहा, खदान की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की; माइनिंग विस्तार पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं कलेक्टर ने हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट का दौरा किया:अधिकारियों के काम को सराहा, खदान की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की; माइनिंग विस्तार पर चर्चा

झुंझुनूं कलेक्टर ने हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट का दौरा किया:अधिकारियों के काम को सराहा, खदान की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की; माइनिंग विस्तार पर चर्चा

खेतड़ी : झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने शनिवार को खेतड़ीनगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट (केसीसी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रोजेक्ट के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। कलेक्टर गर्ग ने बताया- हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट में माइनिंग के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि माइनिंग के बाद के कार्यों का भी विस्तार किया जा सकता है। रिसर्च सेंटर डेवलपमेंट में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, जिस पर केसीसी अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों की सराहना की

कलेक्टर ने प्रोजेक्ट में सुरक्षा मापदंडों को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने उन्हें खदान की भूगर्भ संरचना, कामगारों के लिए सर्विस शाफ्ट और वेस्ट हाइस्टिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खदान के अंदर खनिज उत्पादन, परिवहन और उसे बाहर लाने की गतिविधियों को भी समझा।

खदान की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा

अधिकारियों ने खदान में उपयोग होने वाली वस्तुओं की उपलब्धता, संरक्षण और खरीद प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। कलेक्टर ने खदान की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की। हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट को एशिया का सबसे बड़ा तांबा प्रोजेक्ट माना जाता है और यह क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का एक प्रमुख साधन है।

कलेक्टर गर्ग ने डायरेक्ट बंगले में केसीसी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी जुटाई। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म देवेंद्र चौधरी, विपिन शर्मा, हसरत हुसैन, जगदीश सिंह सोढ़ा, अमित कुमार, भूपेश बंबोरिया और पंकज सिंह सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles