[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ मेगा हाइवे पर बोलेरो ने पोल को मारी टक्कर:हादसे में दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ मेगा हाइवे पर बोलेरो ने पोल को मारी टक्कर:हादसे में दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

रतनगढ़ मेगा हाइवे पर बोलेरो ने पोल को मारी टक्कर:हादसे में दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

रतनगढ़ : रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सीवरेज का कार्य करने वाले एक ठेकेदार के पांच कार्मिक सुजानगढ़ में काम खत्म कर देर रात रतनगढ़ लौट रहे थे। मेगा हाईवे पर पड़िहारा स्थित माताजी मंदिर रेलवे फाटक के पास उनकी बोलेरो गाड़ी रेलवे द्वारा लगाए गए एक पोल से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग चोटिल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें रतनगढ़ के वार्ड संख्या तीन निवासी 32 वर्षीय हनुमान माली और आगरा के गांव जैतपुरा निवासी 31 वर्षीय संजय ब्राह्मण को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एएसआई रामनिवास ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22