[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर रंवा में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर रंवा में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

पुष्पेंद्र क्लब रंवा ने 3-2 से जीता उद्घाटन मुकाबला

खेतड़ी नगर : भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के शताब्दी समारोह के अवसर पर शुक्रवार को रंवा गांव के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या ममता यादव रही, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी मोहर सिंह ने की। प्रतियोगिता आयोजक उमेश स्वामी ने बताया कि भारतीय हॉकी की गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा को यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन मैच पुष्पेंद्र क्लब रंवा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रंवा की टीमों के बीच खेला गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच पुष्पेंद्र क्लब रंवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर ग्रामीणों सहित विद्यालय स्टाफ और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22