राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मनोरजन क्लब में सर्व समाज द्वारा सामूहिक गीत गाया गया
राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मनोरजन क्लब में सर्व समाज द्वारा सामूहिक गीत गाया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को मनोरंजन क्लब, चूरू में सर्व समाज की ओर से सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।
उन्होंने बताया कि बंकिमचंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित उपन्यास आनंद मठ में यह गीत लिखा गया था, जिसने भारतवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया। ओम सारस्वत ने कहा कि 1950 में इसे भारत का राष्ट्रगीत घोषित किया गया था और आज भी इसके गायन से हर भारतीय का मस्तक मां भारती के चरणों में झुक जाता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को संस्कार और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में तथास्तु गौड़, पं. बनवारीलाल शर्मा, गोपाल पारीक, नीरज गौड़, और पं. जनार्दनाचार्य सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पंडित बनवारीलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920762


