[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना की बेटी का कमाल – सूरत में बजाया डंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना की बेटी का कमाल – सूरत में बजाया डंका

खुशी चौधरी ने जीते 3 मेडल, दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अशोक राईका 

बुहाना : उपखंड के ईस्माइलपुर झारोड़ा गांव की बेटी खुशी चौधरी ने सूरत में आयोजित कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 23 से 30 अक्टूबर तक सूरत (गुजरात) में हुई, जिसमें देशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुनील बलवदा की पुत्री खुशी ने कूडो 16 कैटेगरी में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड जीता, वहीं कूडो 6 फेडरेशन मैच में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात की खिलाड़ियों को हराकर दूसरा गोल्ड अपने नाम किया। अक्षय कुमार 17 इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट में हिमाचल की खिलाड़ी को पछाड़ते हुए खुशी ने ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया।

कोच बाबूलाल चौधरी और अंजलि जोशी ने कहा कि खुशी ने अनुशासन और आत्मविश्वास से हर मैच खेला, यही उसकी सफलता की कुंजी रही। खुशी की मां राजस्थान पुलिस के निर्भया स्क्वॉड (जयपुर कमिश्नरेट) में पदस्थ हैं, जबकि दादा स्व. होशियार सिंह भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे। परिवार और गांव में खुशी की उपलब्धि पर जश्न का माहौल है।

सरपंच पूनम चौधरी ने कहा कि खुशी जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। गांव के लोगों का कहना है कि खुशी की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगी। अब खुशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin