[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी बीमा दस्तावेज मामले में दो गिरफ्तार:रतनगढ़ में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

फर्जी बीमा दस्तावेज मामले में दो गिरफ्तार:रतनगढ़ में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

फर्जी बीमा दस्तावेज मामले में दो गिरफ्तार:रतनगढ़ में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

रतनगढ़ : रतनगढ़ में फर्जी बीमा दस्तावेज पेश करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी भारतभूषण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बीकानेर निवासी मिश्रा को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। रतनगढ़ थाना के सीआई दिलीपसिंह ने बताया कि यह मामला पांच अगस्त को निजी बीमा कंपनी के प्रतिनिधि चिराग के बेटे प्रकाशचंद्र जैन निवासी जयपुर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट से संबंधित है।

जैन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बीमा कंपनी को मोटरयान दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण से एक क्लेम याचिका मिली थी। इस याचिका में वाहन मालिक महेंद्र सऊ निवासी लाछड़सर ने बीमा कंपनी के फर्जी दस्तावेज पेश किए थे।

पुलिस ने दस्तावेजों को जब्त कर न्यायालय के माध्यम से बीमा कंपनी को सत्यापन के लिए भेजा। कंपनी ने जांच में पाया कि ये कागजात उनके द्वारा जारी नहीं किए गए थे। साथ ही, याचिका में दर्शाई गई एक रसीद किसी अन्य वाहन मालिक के लिए जारी की गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने सबसे पहले गाड़ी मालिक महेंद्र सऊ को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। अब फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में भारतभूषण मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22