शेर सिंह प्रदेशाध्यक्ष, जय सिंह को जिलाध्यक्ष का पद:अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं वृत के लेखा अधिकारियों-कार्मिकों का स्नेह मिलन समारोह
शेर सिंह प्रदेशाध्यक्ष, जय सिंह को जिलाध्यक्ष का पद:अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं वृत के लेखा अधिकारियों-कार्मिकों का स्नेह मिलन समारोह
झुंझुनूं : अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं वृत लेखा अधिकारियों एवं कार्मिकों ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, लंबित मांगों के निपटारा और नई संगठनात्मक नियुक्तियों पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह मान ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि माह नवंबर तक निगम प्रबंधन को पूर्व में प्रस्तुत संगठन की अधिकांश मांगों का निपटारा हो जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि माह नवंबर में ही पदोन्नति सूची जारी होने की संभावना है और संगठन को निगम स्तर पर मान्यता भी मिल जाएगी।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
झुंझुनूं संभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी कार्मिकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। झुंझुनूं लेखाधिकारी रतन जोशी ने संगठन के कार्यों में पूर्ण भरोसा जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। लेखाधिकारी ऑडिट सुरेश कुमार मेनारिया ने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
सर्वसम्मति से हुई नई नियुक्ति
निवर्तमान जिला अध्यक्ष शेरसिंह मान को प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सभी उपस्थित सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से पिलानी के जयसिंह नायक को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, जिससे जिले में संगठन के नेतृत्व में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के रामगोपाल शर्मा, सीकर लेखाधिकारी अजय चारण, सहायक लेखाधिकारी सुरेंद्र सैनी, अरविंद सोनी, अमर मीणा, जय प्रकाश सैनी, मुकेश कुमावत, योगेंद्र जाखड़, जगदीश पारीक, सुरेश प्रजापत, सुनील ढाका, राजीव रोहिला, अभिषेक शर्मा, कमलेश मीणा, फिरोज अली, रीना चौधरी, खुशबू मीणा, प्रियंका, अनु चौधरी एवम जिले के समस्त लेखाकर्मी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1972000


