[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अदा की:नमाजियों की उमड़ी भीड, अमन चैन की दुआ मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अदा की:नमाजियों की उमड़ी भीड, अमन चैन की दुआ मांगी

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अदा की:नमाजियों की उमड़ी भीड, अमन चैन की दुआ मांगी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में मुस्लिम समाज की ओर से शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अदा की गई। शहर की अधिकतर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। मुख्यालय के ईदगाह मस्जिद, मरकज, मक्का, कुरैशी, दो नंबर रोड़ स्थित मोहम्मदी, मदीना मजिस्द सहित शहर की सभी मस्जिदों में उत्साह के साथ नमाज अदा की।

रमजान माह में जुमे की नमाज की अहमियत खास होती है। जिसको लेकर सभी मस्जिदों में नमाज को लेकर भारी भीड़ रह रही है। शहर की करीब करीब मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी हुई थी। अकीदतमंदों ने अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की।

सभी ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह मस्जिद के इमाम मतीन ने बताया कि इस्लाम में रमजान महीने का बहुत बड़ा महत्व है। यह साल में एक बार आते हैं। इसलिए सभी को रमजान महीने की कद्र करनी चाहिए। बुरे कामों से बचना चाहिए। खुदा की इबादत में मशगूल रहना चाहिए। नेक काम करने चाहिएं और जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस बार रमजान की शुरुआत भी जुमा पर हुई है और इसका समापन भी जुमा पर ही होगा। मौलाना ने बताया कि कुछ दिन बाद शब-ए-कद्र की रात आने वाली है। जिन्हें सबसे खास रात में माना जाता है।

रमजान माह में 21, 23, 25 ,27 व 29 की रात शब-ए-कद्र की रात होती है। शब-ए-क़द्र की रात की फजीलत को कुरान और हदीसों में बयान किया गया है। इन रातों में एक ही रात में की जाने वाली इबादत एक हजार इबादत के बराबर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet