[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएच-52 पर मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

एनएच-52 पर मंत्री सुमित गोदारा का भव्य स्वागत

भाजपा नेता मनोज रूहेला के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन, कहा—राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से कोई पात्र वंचित नहीं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर शनिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का भाजपा नेता मनोज रूहेला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री सुमित गोदारा जयपुर से बीकानेर जाते समय लक्ष्मणगढ़ में रुके, जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भाजपा नेता मनोज रूहेला, सरपंच नरेंद्र ढुकिया, और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह खेड़ी ने मंत्री को मालाएं और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। “राजस्थान में कोई पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित नहीं”

मीडिया से बातचीत में मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि, “राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना से एक भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक राज्य की अपनी सीमा निर्धारित है। राजस्थान की सिलिंग 4 करोड़ 46 लाख की है, और इससे अधिक लाभार्थियों को जोड़ा नहीं जा सकता।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत पात्र परिवारों को जोड़ा जा रहा है और लोग अब इस योजना के प्रति जागरूक हैं।

जनता से संवाद और योजनाओं की जानकारी

मंत्री गोदारा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से लागू की जा रही हैं, ताकि लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुंच सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77