[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांतारामगढ़ में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांतारामगढ़ में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में की कार्रवाई

दांतारामगढ़ में 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में की कार्रवाई

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र के रींगस रोड पर अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में 23 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। उस समय थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने यह प्रकरण दर्ज किया था और प्रकरण की जांच सदर थाना अधिकारी कैलाश चंद यादव को सौंपी गई थी।

इस मामले में पहले एक आरोपी श्रवण कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी बोदूराम मीणा फरार हो गया था। पुलिस पिछले तीन महीने से उसकी लगातार तलाश कर रही थी। फरार चल रहे आरोपी बोदूराम मीणा निवासी खेजरोली, थाना गोविंदगढ़ को गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने दस्तयाब किया। इस कार्रवाई में खेजरोली चौकी प्रभारी एएसआई धर्मपाल सिंह सहित पुलिस टीम का सहयोग रहा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाया गया और फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini