[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम करते किसान की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन, पुलिस जांच जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

खेत में काम करते किसान की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन, पुलिस जांच जारी

खेत में काम करते किसान की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन, पुलिस जांच जारी

तारानगर : तारानगर के ढाणी पूनियान गांव में कृषि कार्य करते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीराम पुत्र मघाराम जाट (लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई अमर सिंह पुत्र मघाराम ने इस संबंध में तारानगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब मनीराम अपने खेत में ग्वार की फसल निकलवाने गए थे। उनके साथ उनके छोटे भाई अमर सिंह, भतीजा अनिल और महेन्द्र भी मौजूद थे।

सुबह करीब 6 बजे फसल निकालने के दौरान मनीराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए दूधवाखारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि मनीराम की मृत्यु स्वाभाविक कारणों से हुई है और उन्हें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। शव को पोस्टमार्टम तारानगर मोर्चरी में करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थाना अधिकारी के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) विजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और धारा 194 बीएनएसएस (BNSS) के तहत मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini