सरदारशहर में छठ पूजा संपन्न:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया महापर्व, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
सरदारशहर में छठ पूजा संपन्न:उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया महापर्व, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
सरदारशहर : सरदारशहर में मंगलवार सुबह बुच्चा गेस्ट हाउस के पास आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से संपन्न हुआ। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय इस पर्व का समापन हुआ। नहाय-खाय से शुरू हुए इस पर्व में श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और संतान की मंगलकामना के लिए भगवान भास्कर एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना की। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचीं।
सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों ने नारियल, फल, मिठाई और प्रसाद चढ़ाकर सूर्य देवता से अपनी मनोकामनाएं मांगीं। बिहार निवासी अंजली मंडल ने बताया कि छठ पर्व पूर्ण श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह व्रत मुख्य रूप से सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और संतान की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं।
कार्यक्रम में सुबह के समय सभापति राजकरण चौधरी भी शामिल हुए और बिहारी बंधुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बिहारी समाज की ओर से सभापति चौधरी का स्वागत किया गया। भक्तों ने घाट बनाकर जल में उतरकर भगवान सूर्य की पूजा की और सामूहिक रूप से भक्ति गीत गाए, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो गया। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर इस पर्व का आनंद लिया। यह पर्व धैर्य और विश्वास का संदेश देता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1930491

