[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर के केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ:कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने दिलाई शपथ, बताया देश सेवा का महत्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर के केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ:कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने दिलाई शपथ, बताया देश सेवा का महत्व

खेतड़ीनगर के केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ:कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने दिलाई शपथ, बताया देश सेवा का महत्व

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी प्रशासन भवन परिसर में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केसीसी के कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

उपमहाप्रबंधक सतर्कता और कार्यक्रम आयोजक वनेन्दु भण्डारी ने बताया कि ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर यह सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से किया गया कार्य ही सच्ची देश सेवा है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन की प्रगति तभी संभव है जब प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति सजग और जिम्मेदार हो। हमें अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान, जीडी गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा।

इसी प्रकार, एस गुहा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का, मयूख चटर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, मनीष गवई ने केंद्रीय खान मंत्री जी. किशन रेड्डी का और डॉ. दीपिका खुराना ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का संदेश पढ़ा।इसी क्रम में, संगठन में नैतिकता पर एक सत्र का आयोजन किया गया, जिसे इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

उन्होंने कर्मचारियों द्वारा नैतिकता अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर वीबी गुप्ता, डॉ. गोपाल राठी, विपिन शर्मा, अभिषेक पारीक, राजवीर सिंह, डॉ. भानु मान, जय प्रकाश, राजेश डाढेल, नागेश राजपुरोहित, मुन्नालाल जैदिया, राजा आशीष, एलएम जोशी, सीके ज्योतिष, महेंद्र शर्मा, जगदीश जोशी, पीयूष, अमरसिंह भालोठिया, अनूप सिंह, प्रियंका पारीक, पूजा, आरती शर्मा, सुधा शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62