[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमद्भागवत कथा में सती, कपिल व ध्रुव चरित्र का वर्णन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीमद्भागवत कथा में सती, कपिल व ध्रुव चरित्र का वर्णन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के चूना चौक स्थित आशीर्वाद पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस रविवार को संत हरिशरण महाराज ने सती, कपिल व ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज ने बताया कि सती ने शिव के अपमान से आहत होकर आत्मदाह किया, कपिल देव ने सांख्य दर्शन का उपदेश दिया और बालक ध्रुव ने कठोर तप से भगवान विष्णु से अटल पद प्राप्त किया।

कथा का शुभारंभ डॉ. डी.एन. तुलस्यान परिवार द्वारा भागवत पूजन से हुआ। आयोजन श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के तत्वावधान में हो रहा है। प्रतिदिन प्रभातफेरी, सेवा कार्य और हरिकीर्तन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार को कथा में अजामिल चरित्र, वामन चरित्र और कृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन होगा।

Related Articles