[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में साइबर अपराधियों का साथी गिरफ्तार:बैंक खाता किराया पर दिया था, अभियान चलाकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में साइबर अपराधियों का साथी गिरफ्तार:बैंक खाता किराया पर दिया था, अभियान चलाकर पकड़ा

खेतड़ी में साइबर अपराधियों का साथी गिरफ्तार:बैंक खाता किराया पर दिया था, अभियान चलाकर पकड़ा

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता किराए पर देने का आरोप है। थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल से विभिन्न जिलों में स्थित बैंक शाखाओं द्वारा जारी संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली थी। इन खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने इन खातों के धारकों की बैंक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध खाताधारकों पर कार्रवाई की गई। जुझारपुर निवासी राकेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी कैलाश चंद के साथ कॉन्स्टेबल अनिल कुमार और अशोक कुमार भी शामिल थे।

Related Articles