[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एस.के. सीकर ने पलसाना बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता:रॉयल क्लब को 25 पॉइंट से हराया, 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एस.के. सीकर ने पलसाना बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता:रॉयल क्लब को 25 पॉइंट से हराया, 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

एस.के. सीकर ने पलसाना बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विजेता:रॉयल क्लब को 25 पॉइंट से हराया, 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

पलसाना : पलसाना में दो दिवसीय शहीद सीताराम कुमावत, स्वर्गीय सतीश राव और स्वर्गीय विवेक बिजारणिया मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एस.के. सीकर की टीम ने रॉयल क्लब पलसाना को 25 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता पलसाना कस्बे के शहीद सीताराम कुमावत व कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बास्केटबॉल खेल ग्राउंड पर आयोजित की गई थी। विजेता टीम एस.के. सीकर को 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता रॉयल क्लब पलसाना को 7100 रुपए और ट्रॉफी मिली।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) सुरेश बिजारणियां को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना सुनीता देवी कुमावत, सुभाष सिंह बिजारणियां, नेशनल प्लेयर मातादीन राठौड़, नेमीचंद मीणा और कॉमरेड मोहन राव ने की।

प्रतियोगिता के संयोजक कैलाश कुमावत (फौजी) और विजयपाल राव ने सभी प्रतिभागी टीमों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गांव के भामाशाहों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62