खेतड़ी के हवा सिंह घुमरिया बने एडीजी क्राइम, क्षेत्र में खुशी की लहर
लोगों ने बांटी मिठाइयां, कहा-अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे
खेतड़ी : संजय नगर ग्राम पंचायत की ढाणी ढहरवाला के लाडले बेटे हवासिंह घुमरिया को राजस्थान पुलिस में एडीजी क्राइम नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हवासिंह घुमरिया को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद इससे पहले वरिष्ठ आईपीएस दिनेश एमएन के पास था। क्राइम ब्रांच राज्यभर में संगठित अपराध, आर्थिक अपराध, साइबर अपराध और विशेष जांच अभियानों की निगरानी करती है। ऐसे में घुमरिया की इस अहम पद पर तैनाती को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। एसडीआरएफ में कार्यरत रहते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
इस मौके पर समाजसेवी मनोज घुमरिया ने कहा कि पूरे झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का क्षण है। घुमरिया की यह उपलब्धि खेतड़ी क्षेत्र के लिए प्रेरणास्त्रोत है। घुमरिया के बड़े भाई केसी घुमरिया आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त के पद पर सेवानिवृत हो चुके हैं।
घुमरिया के एडीजी बनने पर नरेश कांकरिया, झाबरमल सैनी, जोगेंद्र नौरंगपुर, हजारी मीणा सुनारी, पूर्व सरपंच भगवान सिंह दलेलपुरा, विजय हरड़िया, रामस्वरूप सैनी, अनिल सैनी गाडराटा, कंवर सिंह शिमला, पार्षद हरमेंद्र चनानिया, गोकुल मेहरड़ा, शहजाद पपुरना, रवींद्र निर्वाण जसरापुर, जितेंद्र लोयल, मनीराम काजला, विशाल ढाणी बाढ़ान, धनसिंह चारावास, लोकेंद्र बड़ाऊ, मोहम्मद फैयाज, प्रवीण मांदरी, रमेश मेघवाल, सज्जन सिंह नालपुर, रवि बबेरवाल, लक्ष्मीनारायण मीणा, मनोज यादव, शिवकुमार सीहोड़, दलीप गुरुजी मेहाडा, रोहिताश्व मीणा लालगढ़, अब्दुल रब आदि ने खुशी जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048997


