[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहेला ग्राम के आसिफ खान ने अपनी शादी सादगी से कर समाज में एक बेहतरीन मिसाल पेश की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सहेला ग्राम के आसिफ खान ने अपनी शादी सादगी से कर समाज में एक बेहतरीन मिसाल पेश की

सहेला ग्राम के आसिफ खान ने अपनी शादी सादगी से कर समाज में एक बेहतरीन मिसाल पेश की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय ‌ के नजदीक सैहला निवासी एवं इकरा फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर मेंजर खान निवासी सेहला के भाई रमजान खान ‌ पुत्र मुमताज खान ( सेहला ) ने अपने साहिबजादे आसिफ खान की शादी शौकत खान ‌ पुत्र मांगू खान ( कायमसर ) की साहिबजादी के साथ बिना दहेज व लेन-देन और बगैर किसी फुजूलखर्ची के बहुत ही सादगी के साथ केवल एक रूपया व एक नारियल में की है। यह शादी कायमखानी समाज में एक मिसाल बनी है। इस मौक़े पर मेंजर खान ने बताया कि दहेज एक सामाजिक बुराई और कुप्रथा है। हम सबको मिलकर इस बुराई और कुप्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करना है और इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के प्रयास करने चाहिए । गौरतलब है कि मेंजर खान पिछले कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चल रहे सामाजिक जागरूकता अभियान के सदस्य हैं। खान ने अभियान के तहत अपने गांव सेहला में कुरीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक कार्यक्रम भी करवाया था। इस अवसर पर सामाजिक जागरूकता अभियान व इकरा फाउंडेशन के सदस्यगण सहित समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर दूल्हे-दुल्हन को अपनी नेक दुआओं से नवाज़ा। मेंजर खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad