[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : श्री पञ्चदेव मंदिर में बाबा गंगाराम महोत्सव की तैयारियां शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : श्री पञ्चदेव मंदिर में बाबा गंगाराम महोत्सव की तैयारियां शुरू

श्री पञ्चदेव मंदिर में बाबा गंगाराम महोत्सव की तैयारियां शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  बाबा गंगाराम के पावन धाम श्री पंचदेव मंदिर में 10 अप्रैल को श्री बाबा गंगाराम महोत्सव आशीर्वाद दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा। वर्तमान में इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। उक्त समारोह में विशाल भजन-संध्या, नृत्य-नाटिकाएं, दर्शन–पूजन एवं छप्पन-भोग इत्यादि कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रद्धालुगण एवं ख्यातिप्राप्त कलाकार यहाँ पधारेंगे। महोत्सव में 10 अप्रैल, शाम 4 बजे से विशाल भजन अमृत-वर्षा होगी।

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक नवीन जोशी (कोलकाता), मयंक अग्रवाल (पंजाब) सहित कई कलाकार संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही मंदिर में फूलों की विशेष सजावट करने के लिए बंगाल के कुशल कारीगरों को बुलाया गया है। मंदिर ट्रस्टी अनिल मोदी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 4.00 बजे महामंगल आरती से होगा। तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे से सामूहिक संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का समवेत स्वर में पाठ नवीन जोशी (कोलकाता) द्वारा किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल द्वारा रेकार्ड की गई बाबा गंगाराम अमृतवाणी का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर, प्रधान-मंड, भजन-संध्या में आकर्षक पुष्प-सज्जा, विद्युत्-सज्जा की जायेगी एवं पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा। गौरतलब है कि यह आयोजन प्रति वर्ष बैसाख कृष्ण चतुर्थी को बाबा गंगाराम के परम आराधक भक्त शिरोमणि श्रीदेवकीनंदनजी के आशीर्वाद दिवस के रूप में बाबा के मुख्य धाम सहित विभिन्न स्थानों पर मनाया जाता है। जिसमे भक्तगण बाबा के दरबार में मनौतियां करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet