[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवट स्टेशन मास्टर के आवास पर चोरी:दीपावली पर 55 हजार नकदी और कीमती गहने पार, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांवट स्टेशन मास्टर के आवास पर चोरी:दीपावली पर 55 हजार नकदी और कीमती गहने पार, मामला दर्ज

कांवट स्टेशन मास्टर के आवास पर चोरी:दीपावली पर 55 हजार नकदी और कीमती गहने पार, मामला दर्ज

थोई : थोई थाना क्षेत्र के कांवट रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्टेशन मास्टर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर नकदी और कीमती गहने चुरा लिए। कांवट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर घनश्याम मीना, ग्राम गठवाड़ी, जिला जयपुर के निवासी हैं, 20 अक्टूबर की सुबह 8 बजे दीपावली मनाने अपने परिवार के साथ गांव गए थे। वे रेलवे कॉलोनी के आवास क्रमांक-11 में रहते हैं।

घनश्याम मीना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 अक्टूबर की रात करीब 10:20 बजे उन्होंने घर की स्थिति जानने के लिए स्टेशन अधीक्षक अटल बिहारी मीना को भेजा। मौके पर पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी और उसमें रखी नकदी व गहने गायब थे।

पुलिस रिपोर्ट में बताया कि चोर अलमारी से 52 हजार 500 नकद और 2,500 के सिक्के, कुल 55 हजार चुरा ले गए। इसके अतिरिक्त, सोने की कान की बाली, चांदी की पायजेब, चुटकी की जोडिय़ां, दो चांदी की अंगूठियां, दो चांदी के सिक्के और एक चांदी का मंगलसूत्र भी चोरी हुआ है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत हजारों रुपए में आंकी गई है।

घटना की सूचना मिलने पर थोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई विमल कुमार को सौंपी है। थानाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। रेलवे कर्मचारियों ने कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad