[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के कुंडा धाम मंदिर परिसर में भक्तों ने लगाया चंदन का पेड़, वन क्षेत्र के विकास की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई के कुंडा धाम मंदिर परिसर में भक्तों ने लगाया चंदन का पेड़, वन क्षेत्र के विकास की उठी मांग

बबाई के कुंडा धाम मंदिर परिसर में भक्तों ने लगाया चंदन का पेड़, वन क्षेत्र के विकास की उठी मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : बबाई के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बिहारी जी महाराज कुंडा धाम में सेवा करने वाले भक्तजनों ने मंदिर परिसर की सीढ़ियों के पास चंदन का पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सराहनीय कार्य किया। कुण्ड बिहारी सेवा समिति के सदस्य राजेश लाटा ने बताया कि यह चंदन का पौधा बघौली से लाया गया है। पेड़ रोपण के अवसर पर समिति के सदस्य लीलाधर कुमावत भगत, इतिहासकार गोविन्द राम हरितवाल, रतन कुमावत, दीवानसिंह शेखावत और दीपक कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इतिहासकार गोविन्द राम हरितवाल ने जानकारी दी कि यह क्षेत्र प्राचीन समय से आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के लिए प्रसिद्ध रहा है। चंदन का पेड़ लगाए जाने से इस धाम की महत्ता और अधिक बढ़ने की संभावना है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि वन विभाग और राज्य सरकार ध्यान दें तो यह क्षेत्र बहुउपयोगी वनस्पतियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है। अभी तक वन विभाग ने यहां विकास से जुड़ी कोई योजना तैयार नहीं की है।

समिति के सदस्यों ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियों और संबंधित मंत्री को पत्र भी भेजे हैं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई है। भक्तों ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र की जैव विविधता और धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रशासन शीघ्र कदम उठाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77