[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने 41 होटलों को थमाए नोटिस:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पुलिस ने 41 होटलों को थमाए नोटिस:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई

पुलिस ने 41 होटलों को थमाए नोटिस:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने शहर में संचालित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कुल 41 होटल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। यह कदम कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया कि सभी होटल संचालकों को आठ बिंदुओं का एक विस्तृत नोटिस दिया गया है। इसमें होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज करना, उनके पहचान पत्र और मोबाइल नंबर का सत्यापन अनिवार्य रूप से करना शामिल है। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस थाने में देने और होटल परिसर में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाकर 15 दिन का फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस में कहा गया है कि बिना पहचान के किसी को कमरा किराए पर न दिया जाए। होटल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि जैसे प्रेमी युगल को कमरा देना, वेश्यावृत्ति, नशे या जुए से संबंधित कार्य पाए जाने पर होटल संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, होटल में कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराना भी अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22