[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिहाड़ा गांव का युवक 25 दिन से लापता: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिहाड़ा गांव का युवक 25 दिन से लापता: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

तिहाड़ा गांव का युवक 25 दिन से लापता: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तिहाड़ा गांव का एक युवक पिछले लगभग 25 दिन से लापता है। गुरुवार को परिजनों एवं ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर युवक की तलाश की मांग की और मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन भेजा। ढाणी पेमाला तन तिहाड़ा निवासी दीपेंद्र सिंह उर्फ दीपक गुड़गांव के एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। दो से तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद वह 21 सितंबर को गुड़गांव जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद 25 सितंबर को थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। परिवार का कहना है कि दीपेंद्र परिवार का सहारा था और उसके गायब होने से परिजन गहरे सदमे में हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो पांच दिन बाद उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने पुलिस प्रशासन से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर युवक को जल्द तलाश करने की मांग की।

इस अवसर पर फतेह सिंह बढ़ाऊ, सुरेंद्र फौजी, उम्मेद सिंह निर्वाण, रामनिवास लादी, अजीत सिंह तंवर, घनश्याम सिंह निर्वाण, जोगिंदर सिंह, रणवीर सिंह, रामावतार गुर्जर, नरेंद्र सिंह, कृष्ण खटाना, राम सिंह खटाना, रणवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad