[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में आयुर्वेद विभाग से 42,783 लोग लाभान्वित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों में आयुर्वेद विभाग से 42,783 लोग लाभान्वित

13,446 रोगियों की हुई चिकित्सा

झुंझुनूं : ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर में वर्तमान में मौसम परिवर्तन को देखते हुए आयुर्वेद विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान एवं परामर्श व चिकित्सा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के उपनिदेशक डॉ जितेंद्र स्वामी ने बताया कि शिविरों में अब तक 42783 लोग लाभान्वित हुए हैं, जिनमें 13,299 लोगों को परामर्श दिया गया, जबकि 13,446 रोगियों की चिकित्सा की गई है ।वहीं विभिन्न रोगों से बचाव के लिए 16,048 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया है। गुरुवार को आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ जितेंद्र स्वामी, समाज कल्याण विभाग उपनिदेशक डॉ पवन पुनिया, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक बिजेंद्र राठौड़, एवीवीएनएल एसई महेश टीबड़ा, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad