[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भानीपुरा के तहसील परिसर में चोरी:स्टांप विक्रेता के काउंटर से नगदी चुराई, बदमाश ने तोड़ा लॉक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

भानीपुरा के तहसील परिसर में चोरी:स्टांप विक्रेता के काउंटर से नगदी चुराई, बदमाश ने तोड़ा लॉक

भानीपुरा के तहसील परिसर में चोरी:स्टांप विक्रेता के काउंटर से नगदी चुराई, बदमाश ने तोड़ा लॉक

सरदारशहर : सरदारशहर की भानीपुरा तहसील कार्यालय परिसर में एक स्टांप विक्रेता के काउंटर से नकदी चोरी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने काउंटर का लॉक तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। देवासर निवासी रामकुमार जाट, जो भानीपुरा तहसील कार्यालय में मुद्रांक विक्रेता हैं, ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे वे अपना प्रिंटर, लैपटॉप और दस्तावेज काउंटर में रखकर घर चले गए थे। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके काउंटर को उल्टा गिरा दिया और कैश रखने वाले गल्ले का लॉक तोड़ दिया।

रामकुमार के अनुसार, गल्ले में रखे लगभग 1000 रुपए (10 और 20 के नोट) चोरी हो गए। चोरों ने अन्य गल्लों के लॉक तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस घटना के बाद तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। रामकुमार ने बताया कि सभी मुद्रांक विक्रेता अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज और स्टांप काउंटरों में ही रखते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना भानीपुरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles